
संजय कुंवर
हेमकुंड साहिब : गुरु महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा की मिशाल, टाटा नगर जमशेदपुर की 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रद्धालु हरवंश कौर ने टेका श्री हेमकुंड साहिब दरबार में मत्था।

उत्तराखंड के चमोली जनपद की उच्च हिमालई क्षेत्र लोकपाल घाटी में स्थित सिक्ख धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं इस बीच लोकपाल श्री हेमकुंड साहिब धाम की विकट ओर दुरूह आस्था पथ को गुरु गोविंद साहिब जी के प्रति अगाध श्रद्धा और आस्था के बल बूते पार करते हुए 96वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रद्धालु हरवंश कौर ने साढ़े पंद्रह हजार फीट की ऊंचाई पार करते हुए पवित्र श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक कर सुख समृद्धि और खुशहाली अमन की कामना के साथ गुरु महाराज जी के दरबार में अरदास की। श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि 96वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रद्धालु हरवंश कौर टाटा नगर झारखंड जमशेद पुर के जत्थे के साथ श्री हेमकुंड साहिब जी पहुंची। यह जत्था हर वर्ष श्री हेमकुंड साहिब जी की यात्रा पर आता है,लेकिन माता जी हरवंश कौर के जज्बे और गुरु महाराज जी के प्रति उनकी परम श्रद्धा और कृपा है कि वो 96 वर्ष की उमर में भी आसानी से सप्त श्रृंग हिम शिखरों के मध्य स्थित श्री हेमकुंड साहिब जी के दर्शनों के लिए पहुंची है। हरवंश कौर जैसी बुजुर्ग महिला श्रद्धालु को गुरु धाम में देख कर सभी श्रद्धालुओं में गुरु महाराज जी के प्रति आस्था और श्रद्धा का जबरदस्त संचार हुआ है।

