चमोली : सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र, गढ़वाल स्काउट पहुंची छात्राएं

Team PahadRaftar

सरस्वती विद्या मंदिर की छात्र-छात्राओं ने सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन, जवानों ने किया भव्य स्वागत

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की छात्र-छात्राओं ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात गढ़वाल स्काउट के सैनिक भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। विद्यालय की बहनें गढ़वाल स्काउट पहुंचीं और सैनिक भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान और भाईचारे का भाव प्रकट किया।

छात्राओं ने सैनिकों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा और देश की सुरक्षा के लिए उनके समर्पण को नमन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना की सराहना की। रक्षाबंधन के अवसर पर सैनिकों और छात्राओं के बीच भावनात्मक एवं आत्मीय माहौल देखने को मिला।

गढ़वाल स्काउट पहुंचने पर सैनिक भाइयों ने भी छात्राओं का भव्य स्वागत किया। जवानों ने छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके इस प्रयास की सराहना की। सैनिकों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए उनका समर्पण तभी सार्थक है, जब समाज और युवा पीढ़ी राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़कर आगे बढ़े।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और गढ़वाल स्काउट के जवान मौजूद रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक सरोकार और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Next Post

पीपलकोटी : रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहिनों ने सीआइएसएफ जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

पीपलकोटी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान एकल विद्यालय की बहिनों ने विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। परिवार से दूर देश की सेवा में तैनात जवानों के लिए यह आयोजन […]

You May Like