पीपलकोटी : रक्षाबंधन पर एकल विद्यालय की बहिनों ने सीआइएसएफ जवानों को बांधा रक्षा सूत्र

Team PahadRaftar

पीपलकोटी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एकल अभियान एकल विद्यालय की बहिनों ने विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के जवानों को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। परिवार से दूर देश की सेवा में तैनात जवानों के लिए यह आयोजन भावनात्मक और आत्मीय रहा। जवानों ने भी बहनों का आभार जताया।

कार्यक्रम में एकल अभियान अंचल गोपेश्वर की प्रभारी एवं भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक अतुल शाह ने सीआइएसएफ अधिकारियों व जवानों को एकल विद्यालय अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सीआइएसएफ के जवान परिवार से दूर रहकर देश सेवा के साथ महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों और परियोजनाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर बहनों द्वारा उन्हें रक्षा सूत्र बांधना समाज की ओर से सम्मान और आत्मीयता का प्रतीक है।

अतुल शाह ने हाल ही में हुए टनल हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सीआइएसएफ जवानों ने तत्परता और जिम्मेदारी के साथ रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया। उनके प्रयासों ने कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का सकारात्मक संदेश दिया।

सीआइएसएफ इकाई प्रभारी सहायक कमांडेंट सुनील दत्त ने कहा कि परिवार से दूर तैनात जवानों के लिए इस तरह के आयोजन भावनात्मक रूप से विशेष महत्व रखते हैं। इससे जवानों को अपने परिवार और समाज से जुड़ाव का एहसास होता है।

इस अवसर पर अंचल अभियान प्रमुख रश्मि नेगी, महिला सचिव नीरज पंवार, पूर्व प्रधान मठ शकुंतला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता जगदंबा प्रसाद हटवाल, उषा देवी, सब इंस्पेक्टर नितेश कुमार सहित सीआइएसएफ के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : गौचर के नौनिहालों ने ताइक्वांडो में दिखाया दम, 15 गोल्ड समेत 24 पदक जीते

केएस असवाल केएस असवाल गौचर। जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गौचर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 26 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में चमोली ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में गौचर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग करते हुए कुल 24 पदक अपने नाम किए। […]

You May Like