पौड़ी : मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल किया प्रदर्शन

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी

पौड़ी :  संयुक्त संगठन की रैली आंगनबाड़ी की प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पौड़ी में की गई। अपने न्यूनतम मानदेय 18 हजार करने, सेवानिवृत्त पर दो लाख देने समेत वि​भिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सेविकाओं ने जिला मुख्यालय में धरना देकर जोरदार प्रर्दशन किया। उन्होंने रैली निकालकर सरकार के ​​खिलाफ अपना आक्रोश जताया। साथ ही प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सेविकाएं शहर के रामलीला मैदान में एकत्रित हुई। यहां से उन्होंने कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। कहा कि प्रदेश सरकार से लंबे समय से मांगों को पूरी करने की गुहार लगाई जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। जबकि उनकी मांगें जायज हैं। कहा कि सरकार एक ओर तो महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर महिलाओं के हितों को नजरंदाज किया जा रहा है। जिससे संगठन में आक्रोश है। कहा कि उन्हें बेहद कम मानदेय दिया जा रहा है। जिसमें परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल है। इस मौके पर सीटू व कांग्रेस ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए उन्हें समर्थन दिया। इस मौके पर अर्चना रमोला, लक्ष्मी पंवार, ज्योति, दिक्का देवी, रजनी असवाल, शांति बिष्ट, सीटू के जिला महामंत्री देवानंद नौटियाल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, सुनील लिंगवाल आदि शामिल रहे।

Next Post

चमोली : कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चलाए विशेष जागरूकता अभियान : डीईओ 

कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर चलाए विशेष जागरूकता अभियान : डीईओ  लोकसभा चुनाव के मध्येनजर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने शनिवार को स्वीप कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि पिछले लोकसभा निर्वाचन आंकड़ों का […]

You May Like