चमोली : डीएम ने मनीष रावत और मानसी नेगी को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

चमोली : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनपद के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष रावत और मानसी नेगी को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने दोनों खिलाडियों को आने वाले खेल प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में खेलकूद गतिविधियों को विकसित करने के लिए दोनों खिलाडियों के सुझाव भी लिए। इससे पूर्व दोनों खिलाड़ियों द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय जिला खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया और क्रॉसकंट्री दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Next Post

चमोली : महिला होमगार्ड के लिए चमोली में 2740 महिलाओं ने किया आवेदन, एक सितम्बर से भर्ती शुरू

पहली सितंबर से शुरू होगी महिला होमगार्ड भर्ती, महिला होमगार्ड के लिए चमोली में 2740 महिलाओं ने किया आवेदन  चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के दस जनपदों में 320 महिला होमगार्ड पदों पर भर्ती की जानी है। जिला कमांडेंट चमोली एस.के.साहू ने बताया […]

You May Like