![](https://pahadraftar.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220730-WA0089-768x1024.jpg)
केएस असवाल
पोखरी : विकासखंड पोखरी के मयाणी गांव में भूस्खलन से आवासीय भवन को खतरा मंडरा रहा है। पोखरी हर शंकर रोड पर मायानी गांव में बरसाती सीजन के चलते सड़क के कुछ भू-भाग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसमें मायानी गांव के रघुनाथ सिंह लक्ष्मण सिंह आनंद सिंह ने शासन – प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। भूस्खलन के कारण वह भयभीत हैं। साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या का निराकरण करने की मांग की है।