29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर के लिए
चमोली जिले के 11 परियोजनाओं का चयन हुआ है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के सभी विकासखंडों के 33 ग्रुपों के 66 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बताया कि सीनियर वर्ग में सात व जूनियर वर्ग में चार छात्र छात्राओं की परियोजनाओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। बताया कि सीनियर वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल की अपूर्वा बिष्ट, प्रकृति रावत, शिवानी रावत, राइंका कोटी चांदपुर के अमनदीप रावत, राइंका रड़वा चांदनीखाल के आशुतोष चौधरी, एसडीआइसी सिंवाई पोखरी की पल्लवी, राबाइंका पोखरी की कामिनी की परियोजनाओं का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। जूनियर वर्ग में राइंका रड़वा चांदनीखाल की कृतिका, राइंका पोखरी की आंचल, राइंका नारायणबगड़ की प्रियंका व राइंका थालाबैंड पोखरी की मोनिका भटट की परियोजना का चयन भी राज्य स्तर के लिए हुआ है।
बदरीनाथ विधानसभा में महेंद्र भट्ट व कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान किया तेज - पहाड़ रफ्तार
Tue Jan 25 , 2022
चमोली जिले में सर्द हवाओं के बीच राजनीति गर्माहट तेज हो गई है। पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। चमोली जिले की हॉट सीट बदरीनाथ विधानसभा में भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट ने घर – घर जाकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया […]

You May Like
-
ऊखीमठ : आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री
Team PahadRaftar September 2, 2025
