चमोली : मेधावी छात्रवृत्ति में जीआइसी वाण के 13 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Team PahadRaftar

मेधावी छात्रवृत्ति में जीआइसी वाण के 13 विद्यार्थियों ने मारी बाजी

केएस असवाल, देवाल : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज वाण के 13 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें कक्षा छह के आठ और कक्षा नौ के पांच विद्यार्थी शामिल हैं। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

कक्षा छह में हर्षित, मनोज, देवेंद्र, दिगंबर, हेमलता, सृष्टि, प्रियंका और चांदनी तथा कक्षा नौ में दिनेश, हिमांशु, पंकज, मनीष और मीना का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा सात जुलाई 2026 को प्रदेशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता और प्रतिभा का आकलन किया गया। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों में से 10 प्रतिशत का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया जाता है। देवाल विकासखंड में कुल 59 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिसमें कक्षा छह के 29 और कक्षा नौ के 30 विद्यार्थी हैं।

प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी चयनित विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर मेहनत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन को दिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सेमवाल, विकासखंड प्रमुख तेजपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट और ग्राम प्रधान नंदुली बिष्ट ने भी विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार को बधाई दी।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : जन्माष्टमी पर सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा बदरीनाथ धाम

जन्माष्टमी पर सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा बदरीनाथ धाम चार सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, होटल एसोसिएशन करेगा विशाल भंडारा संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम : भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चार सितंबर को धाम में […]

You May Like