बदरीनाथ : जन्माष्टमी पर सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा बदरीनाथ धाम

Team PahadRaftar

जन्माष्टमी पर सतरंगी रोशनी से जगमगाएगा बदरीनाथ धाम

चार सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, होटल एसोसिएशन करेगा विशाल भंडारा

संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम : भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चार सितंबर को धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और बदरीनाथ होटल एसोसिएशन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

जन्माष्टमी से पहले ही बदरीनाथ होटल एसोसिएशन ने मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजा दिया है। रात के समय बदरीनाथ मंदिर का सिंहद्वार सतरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। रोशनी से निखरी मंदिर की भव्य छटा श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के राम नारायण भंडारी ने बताया कि रात के समय रोशनी से सजे मंदिर की अलौकिक शोभा देखकर तीर्थयात्री मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर होटल एसोसिएशन की ओर से बदरीपुरी पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

जन्माष्टमी को लेकर बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। पर्व को भव्य बनाने के लिए मंदिर परिसर की सजावट सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : मेधावी छात्रवृत्ति में शहीद दिलवर सिंह नेगी जूहा स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन

मेधावी छात्रवृत्ति में शहीद दिलवर सिंह नेगी जूहा स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन केएस असवाल गौचर : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में शहीद दिलवर सिंह नेगी राजकीय जूनियर हाईस्कूल ईड़ाबधाणी के तीन विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल […]

You May Like