
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में नई कार्यकारिणी का गठन
संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सामाजिक कार्यकर्ता उमेश राणा को शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए पीटीए अध्यक्ष चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान पीटीए अध्यक्ष कलम सिंह राणा ने की, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्य एवं पीटीए संरक्षक प्रो. प्रीति कुमारी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। बैठक में महाविद्यालय के विकास और संवर्धन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रसंघ पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक और अभिभावक विद्यार्थियों को दिशा देने वाली दो महत्वपूर्ण कड़ियां हैं। दोनों के बेहतर समन्वय से महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
निवर्तमान अध्यक्ष कलम सिंह राणा ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। इसके बाद सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार रही
नई कार्यकारिणी में उमेश राणा को अध्यक्ष, मीना देवी को उपाध्यक्ष, डॉ. नंदन सिंह रावत को सचिव और प्रकाश सिंह रावत को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश डोभाल और निवर्तमान अध्यक्ष कलम सिंह राणा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं सुरेंद्र सिंह, हेमा देवी, कमला देवी, अब्बल सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान और जयंती देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
पीटीए कार्यकारिणी के संरक्षक का दायित्व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी निभाएंगी। कार्यक्रम का संचालन पीटीए प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. चरण सिंह केदारखंडी ने किया।
बैठक में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और छात्रसंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

