ऊखीमठ : केदारनाथ यात्रा पर तीन दिनों की अस्थाई रोक

Team PahadRaftar

भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को अस्थाई रूप से रोका, तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : जनपद रुद्रप्रयाग में हो रही लगातार बारिश और मौसम विभाग द्वारा अगले तीन दिनों तक भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को 1 से 3 सितम्बर तक अस्थाई रूप से स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी दी कि मौसम केंद्र देहरादून द्वारा क्षेत्र में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह निर्णय पूरी तरह से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। जिलाधिकारी ने यात्रियों से अपील की है कि वे फिलहाल अपनी यात्रा को स्थगित करें और अपने घरों में सुरक्षित रहें। जो यात्री पहले से यात्रा पर हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रुकने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया ।

Next Post

चमोली : बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा पर पांच सितंबर तक रोक

जनपद में 1 से 5 सितम्बर तक श्री बदरीनाथ एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर रोक चमोली : मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके कारण जनपद चमोली के कई […]

You May Like