पौड़ी : सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन प्रक्रिया में तेजी लाएं : डीएम

Team PahadRaftar

जिला कोषागार के औचक निरीक्षण में अभिलेख व स्टॉक व्यवस्थित मिले

जसपाल नेगी 

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को जिला कोषागार का औचक निरीक्षण कर वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डबल लॉक कक्ष, स्टांप, ताले, बहुमूल्य पंजिका तथा अधिवक्ताओं को निर्गत किए जाने वाले स्टांप समेत विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख और भौतिक स्टॉक नियमानुसार एवं सुव्यवस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं मौके पर स्टांप की गणना कर उनका अभिलेखों से मिलान किया और बहुमूल्य पंजिका का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कोषागार परिसर में हाल ही में कराए गए मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया और कार्यों को संतोषजनक पाया।

जिलाधिकारी ने पेंशन कक्ष, अभिलेखागार समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन स्वीकृति प्रक्रिया को त्वरित और सुगम बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब न हो और सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोषागार के सभी कक्षों में नियमित स्वच्छता, अभिलेखों का सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पारदर्शी रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परिसर के शौचालयों की नियमित सफाई कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कर्मचारियों और आगंतुकों को स्वच्छ व सुगम वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी नमिता सिंह और कोषाधिकारी कमल किशोर उप्रेती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

पौड़ी : सभासदों ने गैस की नियमित आपूर्ति की उठाई मांग

जसपाल नेगी  पौड़ी। नगरपालिका के सभासदों ने शहर में घरेलू और कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में सभासदों ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। सभासदों ने कहा कि शहर […]

You May Like