पौड़ी : सभासदों ने गैस की नियमित आपूर्ति की उठाई मांग

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी 

पौड़ी। नगरपालिका के सभासदों ने शहर में घरेलू और कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति सुचारू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में सभासदों ने मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

सभासदों ने कहा कि शहर में इन दिनों घरेलू और कॉमर्शियल गैस की किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ताओं को दूर-दूर से गैस लेने के लिए पहुंचना पड़ रहा है, लेकिन कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे आम लोगों के साथ ही छोटे कारोबारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ज्ञापन में मांग की गई कि वार्डों में गैस वितरण से एक दिन पहले संबंधित सभासद को समय और स्थान की सूचना दी जाए, ताकि आम लोगों को समय पर जानकारी मिल सके। साथ ही घरेलू और कॉमर्शियल गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी और अधिक मूल्य वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा आपातकालीन स्टॉक की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई।

इस मौके पर सभासद गौरव सागर, अरविंद रावत, रेखा देवी, संगीता रावत, शुभम रावत और बृजमोहन नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Next Post

ऊखीमठ : प्रताप रावत और भूपेन्द्र राणा को सम्मानित विदाई, पैतृक गांवों में जोरदार स्वागत

दो शिक्षकों को भावभीनी विदाई, गांवों में हुआ भव्य स्वागत-सम्मान लक्ष्मण नेगी  उखीमठ। तुंगनाथ घाटी क्षेत्र में दो शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। जूनियर हाईस्कूल उथिण्ड में सहायक अध्यापक पद पर तैनात प्रताप सिंह रावत तथा जूनियर हाईस्कूल पैज में […]

You May Like