देहरादून : संजय नेगी बोले- मेरी वजह से विवाद है तो कांग्रेस जॉइनिंग रोक दें !

Team PahadRaftar

हरीश रावत से मुलाकात कर कहा- आपके बिना अधूरी है पार्टी

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में संजय नेगी की एंट्री को लेकर मचे घमासान के बीच उन्होंने बड़ा बयान दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात के दौरान संजय नेगी ने कहा कि अगर उनकी वजह से कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो रहा है और बयानबाजी हो रही है, तो उनकी कांग्रेस जॉइनिंग को किनारे कर दिया जाए

संजय नेगी ने हरीश रावत से यह भी कहा कि वह अपना राजनीतिक अवकाश खत्म करें और पहले की तरह पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि “आपके बिना कांग्रेस पार्टी अधूरी है।”

संजय नेगी के इस बयान को कांग्रेस के भीतर चल रही सियासी खींचतान के बीच बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

Next Post

ऊखीमठ : रात्रि चौपाल में गूंजीं जनसमस्याएं, अजयवीर भण्डारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

क्यूंजा घाटी के आसौ और जयकण्डी में ग्रामीणों ने उठाए सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य व शिक्षा के मुद्दे लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। क्यूंजा घाटी के दूरस्थ गांवों में मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भण्डारी ने आसौ और जयकण्डी गांवों में रात्रि चौपाल लगाई। चौपाल में ग्रामीणों […]

You May Like