गोपेश्वर : फूलों की घाटी में रिकॉर्ड 34,261 पर्यटक पहुंचे, 65 लाख से अधिक राजस्व

Team PahadRaftar

फूलों की घाटी में रिकॉर्ड 34,261 पर्यटक पहुंचे, 65 लाख से अधिक राजस्व

संजय कुंवर गोपेश्वर। यूनेस्को की विश्व प्राकृतिक धरोहर फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद हुई है। एक जून को पर्यटकों के लिए खोली गई घाटी में एक अक्टूबर तक 34,261 पर्यटक पहुंच चुके हैं। इनमें 254 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। पार्क प्रशासन को प्रवेश शुल्क से 65 लाख 10 हजार 850 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पार्क के रेंज अधिकारी आशीष जिरवाण ने बताया कि घाटी की जैव विविधता और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पार्क कर्मियों की नियमित गश्त जारी है।

अक्टूबर में भी अनुकूल मौसम के चलते प्रकृति प्रेमी घाटी पहुंच रहे हैं। इस समय घाटी की प्राकृतिक छटा पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर को फूलों की घाटी का प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

You May Like