गौचर : गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों द्वारा उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों व उत्तराखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया।

2अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर द्वारा सुबह 9 कांग्रेस कार्यालय गौचर में मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात रामलीला मैदान गौचर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके आश्रितों, सेना में शहीद हुए उनकी वीर नारियों, गौरव सेनानियों,उत्तराखंड आंदोलन कारियों को सम्मानित किया , सम्मानित हुए स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय भीम सिंह बिष्ट जी के पुत्र संदीप बिष्ट,स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय देव सिंह भंडारी के पुत्र सतीश भंडारी, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बख्तावर सिंह बिष्ट की पुत्री कमला बिष्ट, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय आलम सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी शुरेसी देवी, आजाद हिंद फौज से स्वर्गीय चंद्र सिंह बिष्ट की पुत्रवधु मुन्नी बिष्ट, और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शकुंतला कनवासी,को सम्मानित किया गया, साथ ही साथ गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष वीरपाल नेगी, कैप्टेन नरेंद्र सिंह राणा, सूबेदार सिशुपाल सिंह सगोई,कल्याण सिंह,गिरीश,नरेंद्र बिष्ट,कुशाल सिंह नेगी,भारत सिंह नेगी,सुरेंद्र शाह,कमला नंद बहुगुणा,बिरजमोहन बिष्ट,चंद्र सिंह चौहान,प्रेम पाल सिंह,ललिता प्रशाद,रमेश सिंह,महेंद्र,जीत सिंह बिष्ट,रमेश चंद्र डिमरी,प्रताप सिंह खत्री,जीत सिंह चौहान,सुरेंद्र मल,राजपाल सिंह,रमेश चौधरी,महावीर सिंह,कुंवर सिंह नेगी,नरेंद्र सिंह खत्री,भागवत सिंह भंडारी,दिलवर सिंह,वीशा देवी,सिशुपल सिंह,भगत सिंह,राजेंद्र सिंह नेगी, जोत सिंह राणा, सुर सिंह नेगी,पुष्कर सगोई,आदि पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह से पहले शहीदों को  2मिनट का मौन रखकर व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी,कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार,नगर महामंत्री मनोज नेगी,महावीर नेगी,महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष इंदू पंवार,नगर अध्यक्ष महिला रजनी लिंगवाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम. एल.राज,पूर्व मंडी अध्यक्ष संदीप नेगी,pcc सदस्य विजय प्रसाद डिमरी,मदन लाल टमटा,व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ईश्वरी मैखुरी,भवानी लाल,ब्लॉक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, जिला महामंत्री अजय किशोर भंडारी,जिला महामंत्री जगदीश कनवासी,शिवलाल भारती,गजपाल नेगी,सुरेंद्र बिष्ट,कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव सुनील शाह,महिला सेवादल जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पुष्पा शाह,विक्रम नेगी,क्षेत्रपंचायत सदस्य विक्रम बिष्ट,राजेश नेगी,सुदामा सिंह बिष्ट,गिरधारी शाह, भरत नेगी,अनिल शाह,जगदीश सती,संदीप कुमार,राम दयाल,अनिता चौहान,उपासना बिष्ट,उमा देवी, गैणी देवी,लीला रावत,दीपा देवी,बजनी बिष्ट,सरस्वती देवी,नंदी देवी,ताजबर कनवासी,सुनीता देवी,हेमा मल,सुनीता नेगी,उषा चौधरी,कविता असवाल,रुचि बुटोला,बीना भंडारी,गंगोत्री पंवार,भगत सिंह भंडारी,बच्ची लाल,पूर्ण नेगी,संतोष कोहली,राजेंद्र नेगी,मोहन सिंह बिष्ट,बिमला देवी,सुमन चौधरी, आदि कांग्रेस जनों द्वारा समानितों का सम्मान किया गया।

Next Post

ऊखीमठ : गांधी व शास्त्री जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : विवेकानन्द पब्लिक जूनियर हाईस्कूल ज्ञानकुंजं राऊलैक मदमहेश्वर घाटी में राष्ट पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यालय परिसर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें नौनिहालों द्वारा देश भक्ति […]

You May Like