ऊखीमठ : सेवा इंटरनेशनल के आरोग्यम शिविरों में 152 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Team PahadRaftar

सेवा इंटरनेशनल के आरोग्यम शिविरों में 152 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान में मद्महेश्वर और तुंगनाथ घाटी के चार गांवों में आयोजित सेवा आरोग्यम स्वास्थ्य शिविरों में 152 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविरों में ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाइयों का भी वितरण किया गया।

संस्था की ओर से मद्महेश्वर घाटी के राऊलैंक और मनसूना तथा तुंगनाथ घाटी के मक्कू और परकण्डी गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न मौसमी और सामान्य बीमारियों की जांच की। साथ ही संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक किया।

प्रधान संगठन ब्लॉक महामंत्री मदन भट्ट ने कहा कि दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। ऐसे में सेवा इंटरनेशनल की ओर से गांव-गांव पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण किए जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि शिविर का सबसे अधिक लाभ बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को मिला।

राऊलैंक के पूर्व प्रधान कमलेन्द्र नेगी ने संस्था के इस जनकल्याणकारी अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी मिल रही है, जिससे गंभीर बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलती है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, प्रधान सरिता नेगी और व्यापार संघ अध्यक्ष मनसूना अवतार राणा ने सेवा इंटरनेशनल की टीम, चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

सेवा इंटरनेशनल की डॉ. दिव्या ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दूरस्थ और जरूरतमंद क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर सेवा आरोग्यम शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों का लाभ मिल सके।

शिविरों में राहुल रावत, रिंकी पंवार, सुरेन्द्र बिष्ट, यशवंत नेगी, मंजू, पूनम मंजू सहित सेवा इंटरनेशनल के पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : हेमकुंड यात्रा में बेहतर समन्वय का मिला पुरस्कार, एसआई अमनदीप सिंह बने 'मैन ऑफ द मंथ'

हेमकुंड यात्रा में बेहतर समन्वय का मिला पुरस्कार, एसआई अमनदीप सिंह बने ‘मैन ऑफ द मंथ’ गिरीश चंदोला गोपेश्वर। श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने वाले चमोली पुलिस के उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह को जुलाई 2026 का ‘पुलिस मैन […]

You May Like