
डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट, कृतिका और अंशुल रहे संयुक्त टॉपर
लक्ष्मण नेगी गुप्तकाशी। डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शानदार रहा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने हर्ष जताया।
विद्यालय की संयुक्त टॉपर कृतिका राणा और अंशुल शुक्ला ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं प्रेरणा राणा ने 88 प्रतिशत, हार्दिक अग्रवाल ने 86 प्रतिशत, शुभम सिंह नेगी ने 85 प्रतिशत तथा वैभवी शुक्ला ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
संयुक्त टॉपर कृतिका राणा ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनकर पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया।
विद्यालय के प्राचार्य लखपत सिंह राणा ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का यह परिणाम है।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय के चेयरपर्सन मनोज कुमार बेंजवाल ने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है और बच्चों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन गर्व का विषय है।

