बड़ी खबर : सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहुंचे बदरीनाथ धाम, चारधाम यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

Team PahadRaftar

हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत, अधिकारियों से सुरक्षा व व्यवस्थाओं की ली विस्तृत जानकारी

संजय कुंवर 

बदरीनाथ/चमोली : देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान गुरुवार को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उनके आगमन पर हेलीपैड पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट एवं थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने उनका भव्य स्वागत किया।

धाम पहुंचते ही सीडीएस जनरल चौहान ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें पुलिस, प्रशासन और अन्य विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर हर पहलू पर कार्य किया जा रहा है।

सीडीएस के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। उनके आगमन को चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Next Post

चमोली : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर डीएम सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

252 शिकायतें अब भी लंबित, विभागों को तय समय में निस्तारण के निर्देश चमोली : जनपद में सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में […]

You May Like