थराली : नामित पार्षद बनने पर तेजपाल गुसाईं का पैतृक गांव में जोरदार स्वागत

Team PahadRaftar

नामित पार्षद बनने पर तेजपाल गुसाईं का पैतृक गांव में जोरदार स्वागत गिरीश चंदोला थराली (चमोली)। नगर पंचायत थराली के नामित पार्षद बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ता तेजपाल गुसाईं का उनके पैतृक गांव देवराड़ा में ग्रामीणों और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया […]

चमोली : गौचर में मशरूम की खेती सीखने उमड़े किसान, वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी आय

Team PahadRaftar

केएस असवाल गौचर। किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य उद्यान अधिकारी, चमोली के सौजन्य से शनिवार को गौचर के ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 50 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग कर मशरूम उत्पादन की आधुनिक […]

ज्योतिर्मठ : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़ागांव में सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़ागांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प अभियान के तहत दूसरे दिन भी सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधारोपण के साथ उनके […]

चमोली : हिमालयी पर्यावरण संरक्षण को युवाओं का संकल्प, टंगसा में 60 पौधे लगाए

Team PahadRaftar

केएस असवाल गोपेश्वर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर चल रहे राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को दशोली विकासखंड के टंगसा स्थित दशोली ग्राम स्वायत्त मंडल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर गोष्ठी, वृक्षारोपण और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, अधिकारियों और ग्रामीणों ने […]

गौचर : रानौ-काण्डा-क्वैंठी मोटर मार्ग बारिश से ध्वस्त, दो मकानों पर मंडराया खतरा

Team PahadRaftar

केएस असवाल  गौचर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने विकासखंड पोखरी क्षेत्र में रानौ-काण्डा-क्वैंठी मोटर मार्ग को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से उसके समीप स्थित दो आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। इससे प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल बना हुआ […]

ऊखीमठ : तुंगनाथ धाम में श्रद्धालुओं का नया कीर्तिमान, 1.24 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित भगवान शिव के पंचकेदारों में तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यात्रा सत्र में अब तक 1,24,676 श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना […]

ऊखीमठ : मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बनातोली का लकड़ी पुल खतरे में, ट्रॉली से कराई जा रही आवाजाही

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। लगातार हो रही बारिश के चलते द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम यात्रा मार्ग पर बनातोली में मोरखमा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल खतरे की जद में आ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण पुल की सुरक्षा पर संकट गहरा गया […]

ज्योतिर्मठ : पर्यावरण जन-जागरण सप्ताह का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ में हरेला पर्व के अवसर पर 16 से 23 जुलाई तक आयोजित पर्यावरण जन-जागरण सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। सप्ताहभर चले कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। […]

गोपेश्वर : राइका बैरागना में पीटीए की बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Team PahadRaftar

राइका बैरागना में पीटीए की बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के चहुंमुखी विकास तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य मनोज तिवारी […]

गौचर : पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में गौचर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Team PahadRaftar

पेपर लीक और जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में गौचर में कांग्रेस का मशाल जुलूस, फूंका केंद्र सरकार का पुतला गौचर, केएस असवाल। देशभर में सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार देर शाम गौचर […]