चमोली : थराली बाजार में खनन वाहनों का बढ़ा दबाव, लोगों ने जताई हादसे की आशंका

Team PahadRaftar

गिरीश चंदोला थराली। नगर के मुख्य बाजार में उपखनिज से लदे भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाजार से एक साथ कई डंपरों के गुजरने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल व्यवस्था बनाने की मांग […]

देहरादून : गैरसैंण से लेकर पलायन तक के मुद्दों पर गरजे पार्थ रतूड़ी, बोले- नेताओं-अफसरों को राजा मानना बंद करे जनता

Team PahadRaftar

देहरादून : गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, पहाड़ों से पलायन और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता पार्थ रतूड़ी ने सरकार और जनता दोनों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या केवल नेता और अफसर नहीं हैं, बल्कि जनता की चुप्पी […]

चमोली : नुक्कड़ नाटक से जगाई मतदाता जागरूकता, एसआईआर अभियान में सहयोग की अपील

Team PahadRaftar

गोपेश्वर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बृहस्पतिवार को विकासखंड दशोली की ग्राम पंचायत देवर खडोरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल “प्रकाश एंड दल” ने नुक्कड़ नाटक, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों […]

थराली : आपदा प्रभावितों को राहत का संबल, 80 परिवारों में बांटे 55 लाख के चेक

Team PahadRaftar

गिरीश चंदोला थराली : वर्ष 2025 की आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत पहुंचाने के लिए बुधवार को ब्लॉक सभागार थराली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामोत्थान परियोजना (रीप) और मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने […]

चमोली : नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, डीएम ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Team PahadRaftar

दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं पर विशेष जोर, जनवरी तक आवासीय परिसर पूरा करने के निर्देश नंदप्रयाग। नंदप्रयाग में निर्माणाधीन तहसील भवन और आवासीय परिसर का मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों के पालन और समयबद्धता पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी […]

चमोली : राजजात मार्गों की गुणवत्ता पर जनप्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी, निर्माण कंपनी को सुधार के निर्देश

Team PahadRaftar

थराली, गिरीश  चंदोला संवाददाता। आगामी नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर थराली-देवाल-मंदोली-वांण और ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर मार्गों पर चल रहे सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्यों का मंगलवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों से मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने […]

पौड़ी : कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय दर्जा, धामी ने पौड़ी को दीं 19 विकास योजनाओं की सौगात

Team PahadRaftar

पौड़ी, जसपाल नेगी संवाददाता। मुख्यमंत्री ने सोमवार को पौड़ी जनपद को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 110.55 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले […]

बागेश्वर : पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की तलाश तेज, सात टीमें कर रहीं सर्च

Team PahadRaftar

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की तलाश तेज, सात टीमें कर रहीं सर्च कपकोट। पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता हुए उत्तर प्रदेश के शामली निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान की तलाश में बागेश्वर पुलिस ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में सात टीमों को लगाया गया […]

पौड़ी : पौड़ी में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई स्थानों से हटाए गए अवैध कब्जे

Team PahadRaftar

पौड़ी, जसपाल नेगी संवाददाता। जिलेभर में सरकारी भूमि और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न तहसीलों और नगरीय क्षेत्रों में चलाए गए संयुक्त अभियानों के दौरान दर्जनों अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। यमकेश्वर तहसील क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से लक्ष्मणझूला तक जिला […]

पौड़ी : 17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण करें : एडीएम

Team PahadRaftar

17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण करें : एडीएम पौड़ी, जसपाल नेगी संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफ.आर. चौहान ने अधिकारियों को 17 जून तक गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत […]