पीपलकोटी : हरेला पर अगथला महिला मंगल दल ने किया पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

Team PahadRaftar

गोपेश्वर। हरेला पर्व के अवसर पर रविवार को वन पंचायत अगथला के विटमणा तोक में महिला मंगल दल अगथला की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन पंचायत सरपंच मुकेश सिंह रावत ने की। इस दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

बदरीनाथ वन प्रभाग, गोपेश्वर रेंज चमोली की ओर से बांज, कचनार, दाड़ीम और तेजपत्ता के पौधे उपलब्ध कराए गए। वन दरोगा प्रेमलता और वन आरक्षी अनीता कुंवर ने ग्रामीणों को पौधरोपण के साथ पौधों के संरक्षण का महत्व बताते हुए उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया।

वन पंचायत सरपंच मुकेश सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना तभी सार्थक होगा, जब उनकी देखभाल कर उन्हें पेड़ बनाया जाए। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधरोपण कर हरित पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मंगल दल की सदस्य रोशनी देवी, कमला देवी, चम्पा देवी, गीता, सीता देवी, गीता शाह, मंजू देवी, आशा देवी, सरोज देवी, सुभमा देवी, उषा देवी, कृष्णा देवी, दीपा देवी, प्रीति देवी, गीता देवी, बबीता, पूजा देवी और सरिता देवी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और रोपे गए पौधों की सुरक्षा का सामूहिक संकल्प लिया।

Next Post

ऊखीमठ : चौखम्भा की तलहटी में 22 जुलाई से निकलेगी मनणामाई की लोकजात

रासी गांव से शुरू होगी 32 किमी की पांच दिवसीय पैदल यात्रा, तैयारियां अंतिम चरण में लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। चौखम्भा पर्वत की पावन तलहटी और मदानी नदी के तट पर विराजमान भेड़ पालक समुदाय की आराध्य देवी मनणामाई की पांच दिवसीय पारंपरिक लोकजात यात्रा 22 जुलाई से शुरू होगी। 32 […]

You May Like