चमोली : सांसद अनिल बलूनी ने किया टीटी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

Team PahadRaftar

चमोली : गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता गोपेश्वर स्टेडियम फाइनल रिजल्टस इस प्रकार से रहे।

संजय कुंवर

चमोली : गोपेश्वर नगर स्टेडियम में सम्पन्न हुई दो दिवसीय गढ़वाल सांसद खेल महोत्सव टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में ज्योर्तिमठ ब्लॉक की दिया और प्रियांशु नेगी ने अंडर 16 आयु की बालिका वर्ग और बालक वर्ग में जोरदार खेल प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में पौड़ी जनपद के विपक्षी खिलाड़ी नंदिनी को 3 -0 शून्य से पराजित किया और प्रियांशु नेगी ने भी कल हुए मुकाबले में पौड़ी जनपद के ही रूद्राक्ष को 3 – 0 के अंतर से पराजित किया था और इनामस्वरूप  ज्योर्तिमठ के इन दोनों नेशनल लेवल के होनहार टीटी खिलाड़ी बच्चों को माननीय गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी  द्वारा आज सुबह गोपेश्वर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में 11000 – 11000 ग्यारह हजार रुपए की इनामी राशि दोनों को अलग -अलग और गोल्ड मैडल के साथ विजेता सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया और खेल में आगे बढ़ते रहने हेतु अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर माननीय पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी, चमोली प्रतियोगिता संयोजक  रघुनाथ सिंह बिष्ट , प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मोहित खेल प्रशिक्षक सुश्री रश्मि बिष्ट, टीटी कोच ज्योर्तिमठ विजय कुमार, टीटी कोच गोपेश्वर स्टेडियम सुश्री दिव्या, टीटी कोच सुश्री हेमा नयाल व अन्य गण माननीय जन व खेल प्रशिक्षकों,खिलाड़ी बच्चों की उपस्थिति रही।

 

Next Post

ज्योर्तिमठ : इंद्रमणि बडोनी उत्तराखंड राज्य की चिरंजीवी प्रेरणा हैं : प्रोफेसर प्रीति कुमारी

इंद्रमणि बडोनी उत्तराखंड राज्य की चिरंजीवी प्रेरणा हैं : प्रोफेसर प्रीति कुमारी संजय कुंवर ज्योर्तिमठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के एडुसैट सभागार में उत्तराखंड राज्य निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ और उत्तराखंड में गांधीवादी राजनीति और विचार के पैरोकार स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जन्म शताब्दी वर्ष को एक विचार […]

You May Like