देवताल की यात्रा कर अभिभूत हो रहे यात्री

Team PahadRaftar

धार्मिक देवताल की यात्रा कर अभिभूत हो रहे यात्री

 

भगवान बदरी विशाल के दर्शन करने के बाद कई यात्री भारत तिब्बत चीन सीमा पर स्थित देवताल की यात्रा भी कर रहे हैं। हालांकि देवताल की यात्रा के लिए प्रशासन की अनुमति जरूरी है। यात्री देवताल पहुंचकर स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहे हैं।

देवताल चमोली जिले में स्थित उच्च हिमालयी क्षेत्र का एक धार्मिक स्थल है। यहां पर सुंदर तालाब है। मान्यता है कि इस तालाब में देवता प्रतिदिन स्नान करने के लिए आते हैं। एशिया की सबसे ऊंची सड़कों में सुमार होने जा रही भारत तिब्बत चीन सीमा से लगी माणा पास सड़क पर 17900 फीट की ऊंचाई पर स्थित है देवताल। श्री बदरीनाथ धाम से 52 किमी की दूरी पर स्थित इस धार्मिक स्थल तक पहुंचने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी पड़ती है। हालांकि सीमा क्षेत्र होने के कारण प्रशासन गिने चुने लोगों को ही देवताल जाने की अनुमति देता है। देवताल की यात्रा कर वापस लौटे तेफना गांव के वीरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि देवताल व इसके आसपास का क्षेत्र अपने आप में स्वर्ग के समान है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार तेवताल की यात्रा भी शुरू करे तो बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले यात्री इस धार्मिक स्थल तक पहुंचकर यहां की महत्ता से रूबरू हो सकते हैं।

Next Post

जिलाधिकारी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश का मौके पर निस्तारण - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। जिलाधिकारी मनुज गोयल की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार कक्ष ऊखीमठ में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। उन्होनें जिलास्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि तहसील दिवस में आने वाले मामलों का निस्तारण त्वरित रुप से करें। कहा कि निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। जिलाधिकारी ने […]

You May Like