चमोली : गौचर मेले में महिला सशक्तिकरण दिवस पर इंदिरा गांधी को किया याद

Team PahadRaftar

दूरस्थ गांवों से पहुंचीं महिलाओं ने लिया भाग, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

केएस असवाल गौचर : 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले के छठवें दिन बृहस्पतिवार को महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस दौरान देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए महिलाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।

नंदप्रयाग नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष हिमानी वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर ग्राम पंचायत वाण की प्रधान नंदुली बिष्ट को प्रकाश ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन ध्यानी रहीं। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, नगर मंडल अध्यक्ष सरोजिनी भंडारी, काजल भंडारी, इंदू पंवार, मंजू खत्री, शिवदेवी नेगी और रजनी नेगी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग का विधायक लखपत बुटोला ने किया शुभारंभ

लंबे इंतजार के बाद सड़क निर्माण की मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत गोपेश्वर। दशोली विकासखंड के घुड़साल-सैकोट मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य का बृहस्पतिवार को बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने फीता काटकर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस दौरान ग्रामीणों ने […]

You May Like