पौड़ी : यशपाल बेनाम ने भाजपा को कहा अलविदा, जल्द खोलेंगे सियासी पत्ते

Team PahadRaftar

यशपाल बेनाम ने भाजपा को कहा अलविदा, जल्द खोलेंगे सियासी पत्ते

पौड़ी। पूर्व विधायक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफे की घोषणा की। बेनाम करीब आठ साल से भाजपा में थे।

उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर निर्णय लेंगे। हालांकि, उन्होंने अपनी भावी राजनीतिक रणनीति का खुलासा नहीं किया। उनके इस्तीफे के बाद पौड़ी की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यशपाल बेनाम वर्ष 2007 में पौड़ी विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। अब भाजपा से इस्तीफे के बाद उनके अगले राजनीतिक कदम पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ : सिद्धपीठ कालीमठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, यात्रा पड़ावों पर लौटी रौनक

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ। शारदीय नवरात्र में सिद्धपीठ कालीमठ में मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां के जयकारों से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली […]

You May Like