ज्योतिर्मठ : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़ागांव में सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प

Team PahadRaftar

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़ागांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ संकल्प अभियान के तहत दूसरे दिन भी सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।

हरित जैविक शाक-सब्जी उत्पादन के लिए पहचान बना चुके बड़ागांव में इन दिनों प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गांव के विभिन्न स्थानों पर सामूहिक सहभागिता से पौधे रोपे गए।

ग्राम प्रधान श्रीमती बीना देवी ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक प्रभावी जनआंदोलन बन सकता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी देवी, वन पंचायत सरपंच सनील सिंह रावत, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष मनीष सिंह राणा, महिला मंगल दल की सदस्याएं, वन विभाग की टीम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण के साथ इन पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : गौचर में मशरूम की खेती सीखने उमड़े किसान, वैज्ञानिक तकनीकों से बढ़ेगी आय

केएस असवाल गौचर। किसानों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य उद्यान अधिकारी, चमोली के सौजन्य से शनिवार को गौचर के ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 50 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग कर मशरूम उत्पादन की आधुनिक […]

You May Like