चमोली : तैयारियों के साथ सैलानियों के स्वागत को तैयार फूलों की घाटी

Team PahadRaftar

तैयारियों के साथ सैलानियों के स्वागत को तैयार फूलों की घाटी

संजय कुंवर चमोली। हिमालय की गोद में बसी यूनेस्को विश्व प्राकृतिक धरोहर आगामी एक जून से पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए खोल दी जाएगी। घाटी तक पहुंचने वाले पैदल मार्गों को दुरुस्त करने के साथ पार्क प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार घाटी में हिमखंडों का दुर्लभ नजारा भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की रेंज ऑफिसर ने निरीक्षण के दौरान बताया कि एक जून को पारंपरिक द्वार पूजन के बाद घाटी को विधिवत खोल दिया जाएगा। घाटी क्षेत्र में लगातार गश्त कर निगरानी रखी जा रही है, जबकि बेस कैंप घांघरिया में पार्क कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है।

शीतकालीन बर्फबारी से प्रभावित पैदल मार्गों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। साथ ही बामणधोड़ और स्यूचंद नाले पर अस्थायी पुलियों का निर्माण भी कर दिया गया है, जिससे पर्यटकों को आवाजाही में दिक्कत न हो।

प्रशासन के अनुसार इस बार घाटी भ्रमण के दौरान घोसा नाला और लेगी नाला क्षेत्र में हिमखंडों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। प्राकृतिक सौंदर्य, दुर्लभ पुष्प प्रजातियों और जैव विविधता से समृद्ध फूलों की घाटी हर वर्ष देश-विदेश से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है।

गौरतलब है कि फूलों की घाटी प्रत्येक वर्ष एक जून से 31 अक्टूबर तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है। मानसून के दौरान यहां खिलने वाले रंग-बिरंगे फूल घाटी की सुंदरता को और भी मनोहारी बना देते हैं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बदरीनाथ धाम में गूंजी सत्यनारायण कथा, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बदरीनाथ धाम में गूंजी सत्यनारायण कथा, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़  संजय कुंवर बदरीनाथ। धरती के आठवें साक्षात भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में पद्मिनी  पद्मिनी एकादशी के अवसर पर बुधवार से पांच दिवसीय “श्री बदरीनाथ महात्म्य एवं श्री सत्यनारायण कथा” का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। कथा के पहले […]

You May Like