बदरीनाथ धाम में गूंजी सत्यनारायण कथा, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संजय कुंवर बदरीनाथ। धरती के आठवें साक्षात भू-बैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में पद्मिनी पद्मिनी एकादशी के अवसर पर बुधवार से पांच दिवसीय “श्री बदरीनाथ महात्म्य एवं श्री सत्यनारायण कथा” का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरा धाम भक्ति व आस्था से सराबोर नजर आया।

कथा वाचन कर रहे ने कहा कि बदरीनाथ जैसी तपोभूमि में किए गए धर्म-कर्म, जप, तप और कथा श्रवण का हजार गुना फल मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पांच दिनों तक कथा और प्रभु भक्ति में मन लगाने का आह्वान किया।
इससे पहले खाक चौक से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बदरी विशाल के जयकारों और धार्मिक भजनों के बीच श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। नर-नारायण पर्वत की तलहटी में स्थित धाम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
ने कहा कि विश्व कल्याण की भावना के साथ आयोजित यह कथा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का माध्यम बनेगी। उन्होंने देशभर से बदरीनाथ पहुंच रहे यात्रियों से कथा श्रवण कर पुण्य लाभ लेने की अपील की।
कथा के दौरान साधु-संत, महंत, आचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन से बदरी पुरी में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
