चमोली : बुद्ध पूर्णिमा पर खुले लाटू देवता के कपाट, वाण में उमड़ा आस्था का सैलाब

Team PahadRaftar

बुद्ध पूर्णिमा पर खुले लाटू देवता के कपाट, वाण में उमड़ा आस्था का सैलाब

वाण (चमोली)। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर के कपाट शुक्रवार दोपहर 2 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकेंगे। कपाट खुलने के मौके पर स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने पारंपरिक झोड़ा-झुमैला लोकनृत्य कर उत्सव मनाया। मां नंदा देवी और लाटू देवता के जागर व लोकगीतों से वातावरण गूंज उठा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान लाटू देवता, मां नंदा देवी के धर्म भाई माने जाते हैं और विश्व प्रसिद्ध में वाण से अगुवाई करते हैं, जिससे इस धाम का विशेष महत्व है।

कपाटोद्घाटन के अवसर पर नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश शुभाष उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, दायित्वधारी बलवीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी, पुजारी खेम सिंह नेगी, ग्राम प्रधान नंदुली देवी समेत कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : सीमांत के विकास पर फोकस, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ेंगे — आईटीबीपी सेनानी रावत

गौचर : सीमांत के विकास पर फोकस, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ेंगे — आईटीबीपी सेनानी रावत केएस असवाल  गौचर। 8वीं वाहिनी गौचर के नव नियुक्त सेनानी मनोहर सिंह रावत ने सीमांत क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने को प्राथमिकता बताया है। वाहिनी परिसर में पत्रकारों से बातचीत […]

You May Like