गौचर : सीमांत के विकास पर फोकस, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ेंगे — आईटीबीपी सेनानी रावत

Team PahadRaftar

गौचर : सीमांत के विकास पर फोकस, युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ेंगे — आईटीबीपी सेनानी रावत

केएस असवाल 

गौचर। 8वीं वाहिनी गौचर के नव नियुक्त सेनानी मनोहर सिंह रावत ने सीमांत क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने को प्राथमिकता बताया है।

वाहिनी परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आईटीबीपी का मूल उद्देश्य सीमाओं की सुरक्षा है, लेकिन इसके साथ सीमांत क्षेत्रों के विकास पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है। खासकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के लोग देश के सजग प्रहरी हैं और उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना बल की जिम्मेदारी है। आईटीबीपी न केवल सीमाओं की रक्षा करता है, बल्कि आपदा प्रबंधन में भी पूरी तत्परता से कार्य करता है और इसके लिए सभी संसाधन उपलब्ध हैं।

रावत ने बताया कि उन्हें लद्दाख, छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों और यून मिशन में काम करने का अनुभव है। जनपद पौड़ी निवासी रावत ने कहा कि गढ़वाल में सेवा का यह उनका पहला मौका है, जिसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

चारधाम यात्रा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केदारनाथ -बदरीनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराना भी आईटीबीपी की अहम जिम्मेदारी है। महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत और उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में 8वीं वाहिनी केदारनाथ धाम में सुरक्षा व कानून व्यवस्था का जिम्मा बखूबी निभा रही है।

इस दौरान डिप्टी कमांडेंट कार्तिक शर्मा, इंस्पेक्टर जीडी दीपक बिष्ट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : तुंगेश्वरी विधाते आरती यूट्यूब पर लॉन्च, भगवती चण्डिका की महिमा का हुआ गुणगान

तुंगेश्वरी विधाते आरती यूट्यूब पर लॉन्च, भगवती चण्डिका की महिमा का हुआ गुणगान लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता-फलासी में तपस्यारत भगवती चण्डिका की महिमा पर आधारित ‘तुंगेश्वरी विधाते’ आरती शुक्रवार को पर लॉन्च कर दी गई। आरती के रिलीज होते ही क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह […]

You May Like