पौड़ी : महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Team PahadRaftar

महिला आरक्षण बिल पर भ्रम फैलाने का आरोप, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान

2027 चुनाव में 33% आरक्षण लागू करने की उठी मांग

जसपाल नेगी 

पौड़ी। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर महिला आरक्षण बिल को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आगामी चुनावों में लाभ लेने के उद्देश्य से भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। इसके विरोध में कांग्रेस जल्द ही सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।

मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित हो चुका है, जिसके तहत विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाने की थी, लेकिन विपक्षी दलों ने इसे रोककर इस “षड्यंत्र” को सफल नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार महिला आरक्षण की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समान कार्य के लिए समान वेतन सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

कांग्रेस ने मांग की कि यदि सरकार वास्तव में महिला आरक्षण लागू करने के प्रति गंभीर है तो वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करते हुए प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव कराया जाए।

इस दौरान नगराध्यक्ष भरत सिंह, कुलदीप रावत, अनूप सिंह, गौरव सागर, अनिल कुमार और वीरेंद्र रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Next Post

केदारघाटी : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा पूरा परिसर

सीएम धामी ने की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा केदारनाथ धाम, कपाट खुलते ही उमड़ा आस्था का सैलाब  केदारनाथ धाम के कपाट खुले, “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा आकाश लक्ष्मण नेगी रिपोर्ट  ऊखीमठ / रुद्रप्रयाग। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के महासंगम […]

You May Like