चमोली : ज्योतिर्मठ में बैठक, कपाट खुलने पर भव्य स्वागत की तैयारी

Team PahadRaftar

23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट, 21 अप्रैल को ज्योतिर्मठ से रवाना होगी रावल जी की गद्दी

ज्योर्तिमठ : बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भगवान के कपाट खुलने की तैयारियों को लेकर विभिन्न संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

शुक्रवार सुबह आयोजित बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ कार्यक्रम में उनकी सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं, शाम को में टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन, ठेकेदार पंचायत, देव पूजा समिति, रैंकवाल पंचायत समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि भगवान बदरीनाथ के कपाट आगामी 23 अप्रैल को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इससे पहले 21 अप्रैल को रावल जी एवं की गद्दी से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

कपाट खुलने के अवसर पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे वाद्य यंत्रों के साथ भाग लेंगे, जबकि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी। साथ ही देव डोलियों को नृसिंह मंदिर प्रांगण से पेट्रोल पंप तक विधिवत विदाई दी जाएगी।

इस दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, देव पूजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी, रैंकवाल पंचायत के अध्यक्ष अनूप पंवार, उपाध्यक्ष सोहन बेजवाड़ी सहित महिला मंगल दल की लता बिष्ट, सुमेधा भट्ट, सरिता पंवार और आशा सती मौजूद रहीं।

बैठक में सभी संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रशासन और स्थानीय संगठनों के समन्वय से इस वर्ष कपाट खुलने पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Next Post

चमोली : 8 साल से अधूरा झिंजी पुल, निजमुला घाटी के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

डिजिटल इंडिया के दावों पर सवाल, पुल न बनने से जीवन संकट में झिंजी पुल पर सियासी चुप्पी, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा चमोली : निजमुला घाटी के पगना-पाणा-ईरानी मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन झिंजी पुल पिछले आठ वर्षों से अधूरा पड़ा है। पुल निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीणों में […]

You May Like