चमोली : हिमालय उदय चिल्ड्रन अकादमी पीपलकोटी का परीक्षा परिणाम घोषित, शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट

Team PahadRaftar

पीपलकोटी/चमोली : हिमालय उदय चिल्ड्रन अकादमी, पीपलकोटी में शैक्षिक सत्र 2026-27 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा प्रगति पत्र वितरित किए गए।

विद्यालय में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में थाना प्रभारी पीपलकोटी पूनम खत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक गौरव फर्स्वाण, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह नेगी, व्यापार संघ पीपलकोटी के युवा अध्यक्ष दीपक राणा तथा हेड कांस्टेबल मुकेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में अभिभावकों और मातृशक्ति की भी विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को नई कक्षाओं में प्रवेश पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य जसवंत सिंह राणा, शिक्षक श्वेता साह, राहुल आर्य, संजय कुमार, सुमन कठैत, चंद्रकला फर्स्वाण, डॉली नेगी, कुसुमलता, विनीता भट्ट, शैलजा शाह ,राजेश्वरी देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : जब शिक्षक ने बच्चों के हाथों में किताबों के साथ सौंप दी हरियाली

मेरा विद्यालय, मेरा पेड़ मुहिम से शिक्षा को मिला पर्यावरण संरक्षण का संदेश मनोज सती पिछले 10 वर्षों से बांट रहे निःशुल्क पौधे, अब तक 200 से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंची पहल पहाड़ रफ्तार चमोली : कक्षा में पढ़ाया गया पाठ अक्सर परीक्षा तक याद रहता है, लेकिन जीवन से […]

You May Like