गोपेश्वर में संघ का पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

गोपेश्वर में संघ का पथ संचलन, पुष्प वर्षा से हुआ स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत

हिंदू नववर्ष पर अनुशासन और राष्ट्र एकता का संदेश, शहरभर में दिखा उत्साह

केएस असवाल 

गोपेश्वर। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में गोपेश्वर शहर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल स्वयंसेवकों ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और संगठन की महत्ता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला मैदान में हुआ, जहां प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राकेश भट्ट ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने संघ के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और समाज में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके बाद स्वयंसेवक रामलीला मैदान से मंदिर मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहे तक पथ संचलन करते हुए पुनः मैदान पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

पथ संचलन के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक मनोज, जिला कार्यवाह विक्रम सिंह नेगी, नगर संघ चालक महेंद्र रावत, नगर कार्यवाह अनिल नेगी सहित संघ और विभिन्न संगठनों के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऊखीमठ में नवोदय की सफलता से खिली उम्मीदें, 12 नौनिहालों ने रचा इतिहास

ऊखीमठ में नवोदय की सफलता से खिली उम्मीदें, 12 नौनिहालों ने रचा इतिहास ढौडिक विद्यालय के 4 सहित विकासखंड के 8 अन्य छात्र-छात्राओं का चयन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई चमक लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : विकासखंड ऊखीमठ और अगस्तमुनि क्षेत्र के लिए यह गौरव का क्षण है कि यहां के 12 […]

You May Like