औली में पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट से किया प्रकृति का दीदार

Team PahadRaftar

औली में बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने किया स्कीइंग, चेयर लिफ्ट से निहारे बर्फीले नज़ारे

संजय कुंवर 

औली में 15 मार्च को हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई। बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच पहुंचे सैलानियों ने स्कीइंग का आनंद लिया और चेयर लिफ्ट के जरिए हिमाच्छादित वादियों का खूबसूरत नज़ारा देखा।

औली की नैसर्गिक सौंदर्य से प्रसन्न नन्हा पर्यटक

ताज़ा बर्फबारी के चलते औली का मौसम और नज़ारे दोनों ही पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटक बर्फ में खेलते और स्कीइंग करते नजर आए। वहीं चेयर लिफ्ट पर बैठकर उन्होंने आसपास की वादियों और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का दीदार किया।

औली में चेयर लिफ्ट का लुत्फ उठाते पर्यटक

बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को भी संजीवनी मिली है। होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है। उनका कहना है कि बर्फ गिरने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है, जिससे स्थानीय कारोबार को भी फायदा मिल रहा है।

बर्फबारी के बाद औली से गढ़वाल हिमालय की हिमाच्छादित चोटियों का विहंगम दृश्य देखकर पर्यटक भाव विभोर हो रहे हैं। वहीं बारिश और बर्फबारी क्षेत्र के उन्नतशील काश्तकारों के लिए भी वरदान साबित हो रही है। एडवेंचर एसोसिएशन ऑफ ज्योतिर्मठ के अध्यक्ष भी इस बर्फबारी को पर्यटन कारोबारी और किसानों के लिए मुफीद बताते हैं।

वहीं औली के पर्यटन कारोबारी जयदीप भट्ट, प्रमोद पंवार, रविन्द्र कंडारी, दिनेश भट्ट, महेंद्र सिंह का कहना है कि इस वैस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते हुई बर्फबारी आगे कुछ दिनों तक औली गोरसों बुग्याल की रंगत लौटा देगी जिससे फन स्कीइंग, ट्रैकिंग,हाइकिंग एक्टिविटी आदि के दिन फिर से बहुरेंगे।

Next Post

ज्योतिर्मठ : समाज सेवा और राष्ट्रप्रेम संकल्प के साथ एनएनएस का विशेष शिविर सम्पन्न

समाज सेवा और राष्ट्रप्रेम संकल्प के साथ एनएनएस का विशेष शिविर सम्पन्न संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : स्थानीय गुरुद्वारा साहिब ज्योतिर्मठ में संचालित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों का सात दिवसीय विशेष शिविर समाज सेवा, सामाजिक समरसता और देशप्रेम के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। […]

You May Like