पहाड़ रफ्तार
ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के तत्वावधान में ईको-टूरिज्म एवं बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण के तहत करछी गांव में युवाओं ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर।

ज्योर्तिमठ विकासखंड के ढाक क्षेत्र में चल रहे ईको टूरिज्म ट्रैनिंग फॉर माउंटेंस गाइड्स के दूसरे दिन प्रशिक्षुओं ने करछी फॉरेस्ट ट्रेल में बर्ड वाचिंग के खास गुर सीखे। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योतिर्मठ के सौजन्य से डीएफओ नन्दा देवी अभिमन्यु के दिशा-निर्देशन में ऐतिहासिक लार्ड कर्ज़न व कुंवारी पास ट्रैक रूट के मेजबान गांवों तुगासी,करछी,रेगड़ी,करछो, ढाक,के ट्रैकिंग और प्रकृति पर्यटन से जुड़े युवाओं में पारिस्थितिकी पर्यटन और बर्ड वाचिंग जैसी सतत विकास वाली रिस्पांसिबल टूरिज्म के प्रति जागरूकता लाने और स्किल डेवलपमेंट हेतु तीन दिवसीय ईको टूरिज्म, बर्ड वाचिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम “ईको टूरिज्म फॉर माउंटेन गाइड्स” का प्रशिक्षण बेसकैंप ढाक में चल रहा है। तीन दिवसीय इस ईको टूरिज्म प्रशिक्षण शिविर में इंडिया हाईक और बर्ड वाचिंग क्लब औली द्वारा क्षेत्र के युवाओं को ईको टूरिज्म नेचर गाईड की ट्रेनिंग दी जा रही है। शिविर में वन क्षेत्र अधिकारी वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क की रेंज ऑफिसर चेतना काण्डपाल ने प्रशिक्षुओं को NDBR के वन्य जीवन, फायर सेफ्टी, वनाग्नि रोकथाम,जैव विविधता संरक्षण, विश्व धरोहर साइट सहित पारिस्थितिकी तंत्र की महत्व पूर्ण जानकारी से अवगत कराया।

वही मंगलवार को प्रशिक्षण के दूसरे दिन नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ की और से बर्ड वाचिंग क्लब औली के नेचर एक्सपर्ट संजय कुंवर और इंडिया हाईक के टीम मैनेजर अभिषेक भान द्वारा प्रशिक्षुओं को ईको टूरिज्म,सस्टेनेबल टूरिज्म, पक्षी अवलोकन,पक्षी मनो विज्ञान, पक्षी व्यवहार,आइडेंटिफिकेशन ऑफ बर्ड्स, रीजनल बर्ड्स, प्रवासी पक्षी सहित ट्रैकिंग को बढ़ावा,माउंटेंस में नेचर गाईड की रिस्पॉन्सबिलिटी,ग्रोथ ऑफ ट्रैकिंग टूरिज्म और रोल,वाइल्ड लाइफ,नेचर ट्रेल, कैंपसाइट के प्रति रेस्पेक्ट, नेचर एलिमेंट्स आदि की बेसिक जानकारी से अवगत कराया और स्किल डेवलपमेंट, इंट्रो,बॉडी लेंग्वेज,स्टोरी टेलिंग,टॉपिक का व्यवहारिक, प्रयोगात्मक व्याख्यान प्रशिक्षण भी दिया, क्षेत्र के करीब 45 युवाओं द्वारा इस महत्व पूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया जा रहा है, तीसरे दिन का विशेष आकर्षण करछी तुगासी अखोड़ गैट्ठा फॉरेस्ट ट्रेल में युवाओं को पक्षी अवलोकन के गुर सिखाए गए।

इस दौरान प्रशिक्षु युवाओं ने उत्सुकता के साथ पक्षी अवलोकन करते हुए येलो बिल्ड ब्लू मैगपाई,कॉमन कैस्ट्रॉल, बोनली ईगल, ग्रीन बेक टिट, ब्लैक एंड येलो ग्रॉस बीक, ग्रे हुडेड बॉवलर, स्कारलेट मिनिवेट जैसी पक्षियों को ऑब्जर्व किया गया,नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ द्वारा सभी ट्रेनीज के लिए तीन दिनों के लिए रहने खाने की उचित व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क ज्योर्तिमठ के उप वन क्षेत्र अधिकारी नरेंद्र लाल शाह ने भी प्रशिक्षुओं को वन्य जीव व्यवहार और उनके संरक्षण के टिप्स दिए।
