गौचर : गोल्ड मेडल विजेता मुन्नी देवी का बमोथ गांव में भव्य स्वागत

Team PahadRaftar

एशियन पावरलिफ्टिंग की महिला ओपन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता मुन्नी देवी का बमोथ में हुआ भव्य स्वागत

  केएस असवाल 

गौचर : जनपद चमोली की किमोथा ग्राम निवासी मुन्नी का अपने मायका बमोथ आगमन पर प्रधान रूचि ठाकुर के प्रतिनिधि प्रीतम ठाकुर सहित ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। मूल मायका कुजासू हाल बसासत मायका बमोथ तथा ससुराल किमोथा की मुन्नी देवी एशियन पावरलिफ्टिंग की ओपन महिला प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता बनी है।

12 वीं पास, दिलवर की पत्नी 31 वर्षीय पावरलिफ्टर मुन्नी देवी ने बताया कि उसने वर्ष 2026 में आयोजित एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग (ओपन कैटेगरी) में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया है। इस प्रतियोगिता के फुल पावरलिफ्टिंग इवेंट में मैंने स्क्वाट में 120 किलोग्राम बेंच प्रेस में 75 किलोग्राम तथा डेडलिफ्ट में 155 किलोग्राम उठाया, जिससे मेरा कुल योग 350 किलोग्राम रहा। मुन्नी ने कहा कि इसके अलावा मैं तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हूं। उसने कहा कि मैंने अपने निरन्तर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण के बल पर यह उपलब्धियां प्राप्त की है।

तथा भविष्य में भी अपने राज्य उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करने के लिऐ पूर्णतः प्रतिबद्ध हूं। पावरलिफ्टर मुन्नी के पिता सुरेन्द्र लाल होमगार्ड में सेवारत हैं तथा माता श्रीमती सरोजिनी देवी गृहणी है। मुन्नी देवी ने कहा कि निरन्तर परिश्रम , अनुशासन और समर्पण के बल पर कोई भी महिलाएं एवं पुरुष ऐसी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

Next Post

ऊखीमठ : धनधूरा का अचार बनाकर बलबीर राणा ने स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाया कदम

धनधूरा का अचार बनाकर प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा बने प्रेरणास्रोत. स्थानीय उत्पाद को दिया नया आयाम ग्रामीण स्वरोजगार की दिशा में बढ़ाया कदम। ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत गैड़ बष्टी के प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा ने पारंपरिक वन उपज धनधूरा का अचार तैयार कर न केवल स्थानीय उत्पाद […]

You May Like