पहाड़ रफ्तार
औली : ईको टूरिज्म एवं नेचर गाईड विषय पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।

नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व के सौजन्य से चल रहे इस प्रकृति पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन कृषि वन रिसर्च सेंटर एवं कृषि उद्यमिता विकास,EPS देहरादून द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन विंटर डेस्टिनेशन औली की नेचर ट्रेल पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रकृति पर्यटन ओर पक्षी अवलोकन के गुर सिखाए गए। बतौर मास्टर ट्रेनर नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व छेत्र के नेचर एक्सपर्ट संजय कुंवर द्वारा प्रकृति प्रेमी युवाओं को बर्ड वाचिंग का बेसिक प्रशिक्षण के साथ-साथ नेचर गाईड और ईको टूरिज्म के महत्व पूर्ण टिप्स दिए और औली क्षेत्र के वेजिटेशन, फ्लोरा,फ्यूना,मेडो, नेचुरल ब्यूटी, सहित यहां दिखने वाली रेजिडेंट बर्ड,अल्पाइन बर्ड और प्रवासी मेहमान पक्षियों की जानकारी दी। इस दौरान युवाओं ने करीब 3 किलोमीटर के औली गोरसों ईको टूरिज्म नेचर ट्रेल पर नेचर वाक् और प्रकृति दर्शन का लुत्फ उठाया, प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे जयदीप भट्ट, वैभव सकलानी,अनुज भुजवान, कुलदीप सिंह, पंकज रावत, सोहन बिष्ट, भुवनेश नंबूरी,संजय सती, आदि ने बताया कि नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के सौजन्य से कुशल नेचर एक्सपर्ट मास्टर ट्रेनर संजय कुंवर द्वारा इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से उन्हें प्रकृति पर्यटन ओर पक्षी अवलोकन जैसी ईको टूरिज्म के नए कॉन्सेप्ट का बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इस तरह के नेचर कैम्प लगातार क्षेत्र में होने चाहिए ताकि हम लोग औली ज्योर्तिमठ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी प्रकृति के साथ पक्षी अवलोकन के प्रति जागरूक कर सकें।
इस अवसर पर कृषि वन संस्था देहरादून के सचिव केशव शर्मा,सलाहकार प्रकाश रतूड़ी,प्रवीण चौहान,नंदन सिंह, हरेंद्र सिंह,प्रमोद पंवार, आदि मौजूद रहे।

