औली : राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल और सेना का दबदबा कायम, उत्तराखंड का खुला खाता

Team PahadRaftar

संजय कुंवर की रिपोर्ट 

औली : नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवल में दूसरे दिन भी हिमालय और सेना के एथलीट छाए रहे। हिमाचल तीन स्वर्ण, सेना दो स्वर्ण, जेएंडके एक स्वर्ण पदक के साथ तालिका में बने हुए हैं। वहीं उत्तराखंड ने भी कांस्य पदक से अपना खाता खोला है।

औली की बर्फीली ढलानों में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप और विंटर कार्निवल का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शानदार आगाज हुआ। पहले दिन हिमाचल के एथलीट छाए रहे। वहीं दूसरी दूसरे दिन भी हिमालय और सेना के खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार रहा। इस बीच गढ़वाल मंडल विकास निगम के विंटर कार्निवाल को कॉर्डिनेट कर रहे अधिकारियों ने औली की दोनों स्की स्लोप सहित खिलाड़ियों के व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया और इस इवेंट्स को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई।

दिन की शुरुआत सुबह योगा इन स्नो से शुरू हुई। ठीक 7:30 बजे टावर नंबर 10 स्लोप पर स्की माउंटेनियरिंग की ‘वर्टिकल एवं स्प्रिंट रेस’ पुरुष व महिला वर्ग के साथ हुई। इसके पश्चात, नंदा देवी इंटर नेशनल स्की स्लोप (टावर नंबर 8) पर अल्पाइन स्कीइंग इवेंट्स के अंतर्गत पुरुषों की ‘जायंट स्लैलम’ का रोमांच देखने को मिला इस स्पर्धा में स्कियरों में कड़ी स्पर्धा नजर आई। पुरुष वर्ग की अल्पाइन जीएस रेस में तीनों पदक सेना के नाम रहे। स्की पर्वतारोहण में सेना का गोल्ड मेडल के साथ जलवा रहा, तो इसी इवेंट्स की महिला स्पर्धा का गोल्ड हिमाचल प्रदेश के नाम रहा। सेना के स्कियरों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया। स्नो बोर्ड स्पर्धा में भी महिला और पुरुष वर्ग की स्पर्धाएं संपन्न हुई।

आज सेना और जम्मू कश्मीर राज्य के नाम एक-एक गोल्ड मेडल रहा, तो हिमाचल प्रदेश ने आज दो गोल्ड मेडल जीते। वहीं हिमाचल प्रदेश की टीम तीन गोल्ड के साथ आधा दर्जन से अधिक पदकों के साथ अभी तक नेशनल विंटर गेम्स की मेडल टेली में आगे चल रही है। वहीं सेना भी दो गोल्ड के साथ इतने ही पदकों को जीतकर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर चल रही है जम्मू कश्मीर को आज एक गोल्ड मेडल हासिल हुआ है तो मेजबान उत्तराखंड को भी स्की पर्वतारोहण स्पर्धा में ब्रोंज मेडल के साथ खाता खुला है। इन स्पर्धाओं में देश भर से आए शीर्ष खिलाड़ी अपना रफ्तार और बेलेंस का कौशल पेश किया। जिसे लेकर दर्शकों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह बना रहा है। दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय लोक कला संगम और परसारी गांव द्वारा लोक नृत्य पौना नृत्य का प्रदर्शन किया गया।

Next Post

केदारघाटी : 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : द्वादश ज्योतिर्लिंगों में अग्रणी व पर्वतराज हिमालय की गोद में बसे भगवान केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है। भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 22 अप्रैल को अमृत बेला […]

You May Like