Team PahadRaftar

ऊखीमठ।  सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड ऊखीमठ के सीमान्त  क्षेत्र के विभिन्न  आयोजित  पर आयोजित  तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों मे 109 ग्रामीणो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण  किया गया जबकि एक मरीज को बेहतर  स्वास्थ्य  सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  जिला चिकित्सालय  रेफर किया गया । सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत  लम्बे समय से सीमान्त क्षेत्रो मे स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से ग्रामीणो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की पहल की जा  रही है जिसका सीमान्त गांवो के ग्रामीणो को भरपूर  लाभ मिल  रहा है । जानकारी देते हुए ब्लॉक लीडर जीतेन्द्र कुमार  पुरोहित  ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के राउललैक व  बुरवा  में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 43 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि न्याय पंचायत मनसूना में आयोजित शिविर में 30 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें एक मरीज को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। उन्होने बताया कि तुंगनाथ घाटी के मक्कूमठ व परकंडी  में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  उन्होने बताया कि तीनो स्थानो पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए  तिथिया निर्धारित की गयी है जिससे ग्रामीणो को स्वास्थ्य शिविरो का अधिक लाभ मिल  सके । बताया कि तीनो स्थानो पर आयोजित  स्वास्थ्य  शिविरों के दौरान ग्रामीणों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जाँच एवं निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। तथा

डॉ. दिव्या, राहुल रावत, आयुष रावत, पायल नेगी, मंजू, यशवंत नेगी, सुरेंद्र बिष्ट एवं पूनम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविरो मे महत्वपूर्ण योगदान  दिया जा रहा है । उन्होने बताया कि सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा किए जा रहे प्रयास ग्रामीण अंचलो  मे स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राथमिक  उपचार  की दिशा मे सशक्त पहल की जा रही है ।ऊखीमठ। सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड ऊखीमठ के सीमान्त क्षेत्र के विभिन्न आयोजित पर आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविरों मे 109 ग्रामीणो का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि एक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया । सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत लम्बे समय से सीमान्त क्षेत्रो मे स्वास्थ्य शिविरो के माध्यम से ग्रामीणो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की पहल की जा रही है जिसका सीमान्त गांवो के ग्रामीणो को भरपूर लाभ मिल रहा है । जानकारी देते हुए ब्लॉक लीडर जीतेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि मदमहेश्वर घाटी के राउललैक व बुरवा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 43 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जबकि न्याय पंचायत मनसूना में आयोजित शिविर में 30 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें एक मरीज को बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। उन्होने बताया कि तुंगनाथ घाटी के मक्कूमठ व परकंडी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि तीनो स्थानो पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए तिथिया निर्धारित की गयी है जिससे ग्रामीणो को स्वास्थ्य शिविरो का अधिक लाभ मिल सके । बताया कि तीनो स्थानो पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों के दौरान ग्रामीणों को अनुभवी चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श, आवश्यक जाँच एवं निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। तथा
डॉ. दिव्या, राहुल रावत, आयुष रावत, पायल नेगी, मंजू, यशवंत नेगी, सुरेंद्र बिष्ट एवं पूनम द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविरो मे महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है । उन्होने बताया कि सेवा इंटरनेशनल भारत द्वारा किए जा रहे प्रयास ग्रामीण अंचलो मे स्वास्थ्य जागरूकता एवं प्राथमिक उपचार की दिशा मे सशक्त पहल की जा रही है ।

Next Post

गोपेश्वर : टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ज्योतिर्मठ के प्रियांशु ने जीता गोल्ड, सीमांत में खुशी की लहर

संजय कुंवर  गोपेश्वर : गढ़वाल सांसद टीटी प्रतियोगिता का गोल्ड ज्योतिर्मठ टीटी ट्रैनिंग सेंटर के प्रशिक्षु खिलाड़ी प्रियांशु के नाम, सीमांत में खुशी की लहर। गोपेश्वर स्टेडियम में ज्योर्तिमठ टेबल टेनिस खेल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के सरकारी पंजीकृत टीटी प्रशिक्षु खिलाड़ी प्रियांशु नेगी ने अपने से तीन वर्ष सीनियर पौड़ी […]

You May Like