देहरादून : दूसरा उत्तराखण्ड बर्ड काउंट 15–16 नवम्बर 2025 को होगा आयोजित 

Team PahadRaftar

दूसरा उत्तराखण्ड बर्ड काउंट 15–16 नवम्बर 2025 को होगा आयोजित 

देहरादून : दूसरा उत्तराखण्ड बर्ड काउंट (UBC 2025) 15–16 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। राज्य के सभी 13 जनपदों में 81 से अधिक समन्वित पक्षी अवलोकन कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन उत्तराखण्ड राज्य जैवविविधता बोर्ड के सहयोग से नैतिक पक्षी एवं प्रकृति मार्गदर्शन की भावना के अंतर्गत किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन उत्तराखण्ड राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रहा है।

इस वर्ष की गणना में महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी के साथ-साथ श्रवण एवं दृष्टि बाधित पक्षी प्रेमियों द्वारा विशेष बर्डिंग सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं, जो समावेशिता, पहुंच और सामुदायिक संरक्षण की भावना को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम का अद्यतन विवरण, स्थान और सहभागिता लिंक शीघ्र ही उपलब्ध होगा:
https://birdcount.in/event/uttarakhand-bird-count/
चेकलिस्ट जमा करने की अंतिम तिथि: 23 नवम्बर 2025

Next Post

चमोली : ऐतिहासिक गौचर मेले का शानदार आगाज

केएस असवाल  गौचर : गौचर में 73 वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का आगाज हो गया है। गौचर मेले में पहले दिन ईष्ट रावल देवता की पूजा के बाद प्रातः स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मेलाध्यक्ष / जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा झंडारोहण कर मार्च पास की सलामी […]

You May Like