बदरीनाथ : वाइब्रेंट विलेज माणा में महाविद्यालय जोशीमठ के छात्रों द्वारा शानदार प्रस्तुति

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योर्तिमठ : वाइब्रेंट विलेज माणा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय जोशीमठ की छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुति। बदरीनाथ धाम में एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता को लेकर चलाया जन- जागरूकता अभियान।

केंद्र सरकार की उत्कृष्ट और अनोखी पहल वाइब्रेंट विलेज के तहत उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल 2025 वाइब्रेंट विलेज माणा बदरीनाथ  में 25 व 26 अक्टूबर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ ने डॉ. नंदन रावत असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र व  डॉ. धीरेंद्र डुंगरियाल असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के कुशल नेतृत्व में एचएनबी गढ़वाल श्रीनगर, एचएनबी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ, एमजी इंटर कॉलेज जोशीमठ के मध्य हुई सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. बहुत ही कम संसाधनों के बावजूद छात्रों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रों की मेहनत व प्रयास की सराहना वह छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान महाविद्यालय के 25 एनसीसी कैडेट ने भी बदरीनाथ में स्वच्छता रैली निकाल कर स्वच्छता के महत्व को देश – विदेश से आए पर्यटकों को जागरूक किया। एनसीसी कैडेट्स का नेतृत्व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेंद्र सिंह ने किया।

Next Post

गौचर : बदहाल स्वास्थ्य के खिलाफ चौखुटिया से चलो देहरादून पदयात्रा का गौचर में हुआ स्वागत

केएस असवाल  गौचर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर आपरेशन स्वास्थ्य के तहत पूर्व सैनिक भुवन सिंह के नेतृत्व में देहरादून जा रहा 15 सदस्यीय दल का गौचर पहुंचने पर स्वागत किया गया। गौचर पहुंचने पर इस दल में 25 से अधिक लोगों जिसमें […]

You May Like