गौचर : दीपोत्सव पर संतोष प्रसाद ने लक्की ड्रा से जीती स्कूटी

Team PahadRaftar

केएस असवाल 

गौचर : प्रकाश पर्व दीपावली पर पांच हजार की खरीदारी करने पर लक्की ड्रा से संतोष प्रसाद ने जीती स्कूटी।

गौचर पालिका क्षेत्र गौचर में दीपावली के उपलक्ष में पहली बार रावत स्माल इंडस्ट्रीज द्वारा निकाली गयी लक्की ड्रा ईनाम गौचर पालिका क्षेत्र में दीपावली त्योहार के अवसर पर रावत स्माल इंडस्ट्रीज के प्रबन्धक विपुल रावत द्वारा धनतेरस से लेकर दीपावली तक ग्राहकों को पांच हजार रुपये की खरीददारी पर कूपन वितरण किये गये थे, जिसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार सैमसंग स्मार्ट एलईडी 43 इंच टीवी, तृतीय पुरस्कार अलमीरा तथा 10 फोरमल कुंबले एवं 10 सांत्वना पुरस्कार और ग्राहकों को उपहार देने का  आयोजन किया गया था।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधान सभा के विधायक अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप नेगी, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, सभाषद विनोद कनवासी, पूनम रावत, जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व सभाषद एवं गौ सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, नवीन टाकुली, विक्की खत्री, हरीश नयाल, जयकृत बिष्ट, सूरज रावत, महावीर रावत व उपासना बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रथम पुरस्कार स्कूटी संतोष प्रसाद सारी गांव, द्वितीय पुरस्कार सैमसंग एलईडी टीवी सुभाष थपलियाल गौचर, तृतीय पुरस्कार अलमीरा राजेश भास्कर गौचर एवं पंकज डिमरी नाग काण्डा गांव गौरा देवी गैल्यूं नितिन सिंह गौचर नीरज सिंह बरतोली गोविन्द सिंह गौचर शरदसिंह गौचर सत्यपाल सिंह कमेड़ा यशवन्त सिंह ग्राम सारी काण्डा अनूप नेगी पनाई जगत सिंह ग्राम काण्डा को कम्बल एवं सभी ग्राहकों को गिफ्ट सेट देकर पुरस्कार वितरण किया गया। मंच संचालन राहुल बिष्ट द्वारा किया गया।

Next Post

ऊखीमठ : राज्यपाल ने किए बदरी - केदार के दर्शन

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन विशेष पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय : राज्यपाल गुरमीत सिंह राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) […]

You May Like