चमोली : नवनियुक्त डीएम गौरव कुमार ने संभाला कार्यभार 

Team PahadRaftar

चमोली के नवनियुक्त डीएम गौरव कुमार ने संभाला कार्यभार 

चमोली : चमोली में नवनियुक्त जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने गुरुवार दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

नवनियुक्त जिलाधिकारी के पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर और आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी सभागार में कलेक्ट्रट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली गयी उन्होंने बैठक में सभी का परिचय जाना और कहा की जनपद के विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा है इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी गौरव कुमार 2017 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व वे अपर सचिव, शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक-शहरी विकास निदेशालय, देहरादून, निदेशक-ITDA, प्रबन्ध निदेशक-हिल्ट्रान पद पर कार्यरत रहे।

Next Post

जोशीमठ महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण की कक्षाएं शुरू

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में योग प्रशिक्षण की कक्षाएं प्रारंभ संजय कुंवर ज्योतिर्मठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के साथ-साथ धर्मनगरी ज्योतिर्मठ के लिए एक खुशखबरी है। महाविद्यालय में अब छात्र-छात्रों, प्राध्यापक वर्ग और कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से योग की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा महाविद्यालय […]

You May Like