जोशीमठ महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण की कक्षाएं शुरू

Team PahadRaftar

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में योग प्रशिक्षण की कक्षाएं प्रारंभ

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के साथ-साथ धर्मनगरी ज्योतिर्मठ के लिए एक खुशखबरी है।

महाविद्यालय में अब छात्र-छात्रों, प्राध्यापक वर्ग और कर्मचारियों के लिए नियमित रूप से योग की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक के पद पर श्रीमती लीला राणा का चयन किया गया है। योग की कक्षा में नवनियुक्त योग प्रशिक्षक श्रीमती राणा का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने कहा कि योग हम सबकी दिनचर्या का अभिन्न अंग होना चाहिए और अवसाद जीवन पद्वति की बीमारियों और खान- पान की अनियमितता वाले इस समय में दीर्घ आयु और स्वस्थ तन मन का रहस्य योग ही है। प्राचार्य ने कहा कि योग प्रशिक्षक की दक्षता और योग कुशलता का लाभ महाविद्यालय के साथ साथ ज्योतिर्मठ के नागरिक समाज के लोग भी ले सकते हैं इसके लिए उन्हें 100/सौ रुपये मात्र के वार्षिक पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा । इस अवसर पर सभी प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

पीपलकोटी : दीपक राणा सर्वसम्मति से दोबारा बने व्यापार संघ अध्यक्ष

पीपलकोटी : व्यापार संघ पीपलकोटी की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन। दीपक राणा सर्वसम्मति से दोबारा बने अध्यक्ष। बृहस्पतिवार को व्यापक संघ पीपलकोटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रभारी प्रदेश संगठन मंत्री अतुल शाह की उपस्थिति में पुरानी कार्यकारणी भंग कर नई कार्यकारिणी बनाई गई। जिसमें दीपक […]

You May Like