चमोली : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार 

चमोली : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में थराली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार रविवार को थराली की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाए गए। महिला ने वीडियो में थराली राडीबगड के पास आर्मी कैंटीन में कार्यरत एक व्यक्ति पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाए गए ।

वीडियो का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना थराली में मु0अ0सं0-26/2025, धारा- 74 BNS व 7/8 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त रविन्द्र कुमार नाथ हाल तैनाती आर्मी कैंटीन थराली को गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

Next Post

चमोली : बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की चोटियों पर हिमपात शुरू

संजय कुंवर  चमोली : जनपद के उच्च हिमालई क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू श्री लोकपाल हेमकुंड साहिब में हिमपात शुरू समुद्र तल से करीब 14,500 फीट पर मौजूद श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में हो रही बर्फबारी। पूरी लोकपाल भ्यूंडार वैली में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, मौसम विभाग का उच्च हिमालई क्षेत्रों […]

You May Like