ऊखीमठ : भगवती राजराजेश्वर मंदिर में कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ हुआ संपन्न

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : क्यूजा घाटी की ग्राम पंचायत कण्डारा के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी के मन्दिर में आयोजित 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ का समापन कन्या पूजन व विशाल भण्डारे के साथ हो गया है। 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के पावन पर क्यूजा घाटी सहित विभिन्न गांवों के असंख्य श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर धर्म की गंगा में डुबकी लगायी तथा 11 दिनों तक कण्डारा गांव सहित क्यूजा घाटी का वातावरण भक्तिमय बना रहा । 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर आयोजक मण्डल द्वारा केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, कण्डारा गांव के ग्रामीणों ,क्यूजा घाटी के जनप्रतिनिधियों व आम जनमानस का आभार व्यक्त किया गया। 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के समापन अवसर पर कथावाचक उर्वीदत्त गैरोला ने भगवती राज राजेश्वरी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवती अनेक नामो से पूजित है तथा जो मनुष्य निःस्वार्थ भाव से भगवती का स्मरण मात्र करता है उस मनुष्य के जन्म – जन्मान्तरों के पापो का हरण होता है तथा वह मनुष्य युगों तक शिव लोक में निवास करता है। उन्होंने कण्डारा गढ़ में जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती राज राजेश्वरी की महिमा का विस्तृत गुणगान किया। कमलेश्वर प्रसाद गैरोला ने बताया कि 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ मे हजारो श्रद्धालुओ ने शामिल होकर पुण्य अर्जित किया। सुभाष गैरोला ने बताया कि 11 दिनों तक क्यूजा घाटी सहित कण्डारा गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा । 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के निर्विघ्न सम्पन्न होने पर प्रकाश गैरोला, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला , हर्षमणि गैरोला , देवानन्द गैरोला, महिमानन्द गैरोला , कुलानन्द गैरोला, चन्द्रशेखर गैरोला , रजनीश गैरोला , प्रदीप गैरोला, दिवाकर भट्ट, उमेश गैरोला , मुकुल भट्ट सहित आयोजक मण्डल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आम जनमानस का आभार व्यक्त किया।

Next Post

ज्योर्तिमठ : उर्गमघाटी में भव्य गौरा देवी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित

संजय कुंवर  उर्गमघाटी : 28 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले में महिला संगठनों ने शानदार परंपरागत लोक नृत्य का मंचन किया। ज्योर्तिमठ चमोली पंच केदार कल्पेश्वर पंच बदरी ध्यान बदरी कल्प क्षेत्र में राज्य स्तरीय 28 वां गौरा देवी पर्यावरण एवं प्रकृति पर्यटन विकास मेले में […]

You May Like