चमोली : वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

Team PahadRaftar

चमोली : वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार लोग हुए घायल, खोज एवं बचाव कार्य जारी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी ने जानकारी दी कि 112 से प्राप्त सूचना के अनुसार नारायणबगढ़ से लगभग 3 किलोमीटर ऊपर लेगुना क्षेत्र में एक वाहन सड़क से फिसलकर लगभग 15 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 05 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि अन्य 04 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

एसडीएम थराली ने जानकारी दी कि तहसील थराली से DDRF टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा 108 एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।  राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा घायलों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 

Next Post

चमोली : औली में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले

संजय कुंवर चमोली : विंटर डेस्टिनेशन औली में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों के खिले चेहरे, पर्यटन व्यवसायियों में बना उत्साह। सूबे के पहले सरहदी सीमांत नगर ज्योतिर्मठ और विंटर डेस्टिनेशन औली में बसंत पंचमी पर्व पर इस सीजन की पहली बर्फबारी ओर बारिश होने से सीमांत के पर्यटन कारोबारियों […]

You May Like