गोपेश्वर : चमोली जिले को जल्द मिलेगी मेडिकल कॉलेज की सौगात : अनिल बलूनी

Team PahadRaftar

पहाड़ रफ्तार 

गोपेश्वर : भाजपा केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला आयोजित। जिसमें गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी सहित अन्य नेताओं ने शिरकत की।

विकसित भारत का अमृत काल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने पर आज भाजपा जिला कार्यालय चमोली में जिला अध्यक्ष गजपाल बर्तवाल की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर पुंडीर व गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ,बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष व भाजपा जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य सतीश लखेडा, राज्य मंत्री रामचंद्र गौड, बलवीर घुनियाल, हरक सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट,सहकारी बैंक के पूर्व गजेंद्र रावत, समीर मिश्रा, विनोद नेगी, गुड्डू लाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, अध्यक्ष कार्यक्रम शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा द्वारा किया गया।

कार्यशाला में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हर व्यक्ति को आज मां के नाम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं 11 वर्षों में हमने पूरे देश में कई जनकल्याण कारी योजनाएं चलाई है. हर छोटी-बड़ी समस्याओं पर कार्य किया साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े फैसले लिए जिससे देश आज आत्मनिर्भर बन रहा है। सांसद ने कहा कि बहुत जल्दी चमोली जनपद को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है साथ ही उन्होंने कहा कि हमने अपनी गढ़वाल लोकसभा में दो महत्वपूर्ण रोपवे पास किए हैं। उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर ही चमोली जिले को उड़ान योजना शुरू की जाएगी. सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि 11 वर्ष की यह अवधि देश वासियों के लिए गर्व करने वाली अवधि है इसी अवधि में पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है. मुख्य वक्ता जोगिंदर पुंडीर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने केंद्र में 11 वर्ष का समय पूर्ण किया है। भारत के इतिहास में यह समय काल देश के लिए स्वर्णिम काल रहा है, हमने देश के आधारभूत विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। दुनिया में देश का मान सम्मान बढ़ा और देश वासियों का भी आत्मसम्मान बढ़ा। जनता को देश की सरकार के प्रति विश्वास बड़ा है. पार्टी संगठन ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम तय किए हैं इसके पीछे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाना है।

Next Post

गौचर : पर्यावरण दिवस पर किया 20 पौधों का रोपण

केएस असवाल  गौचर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के सहयोग से जनकल्याण लोक सेवा समिति व गौरव सैनानी संगठन ने गौचर मैदान में विभिन्न प्रजाति के 20 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष […]

You May Like